{"_id":"286317f56a32a9af254380080046ce84","slug":"power-cuts-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Thu, 26 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र पर बिजली की कटौती से लोगाें में रोष है। लोगों का कहना है कि कम से कम त्योहारोें पर पर तो बिजली की कटौती विभाग को बंद रखनी चाहिए। उनका कहना है कि बिजली कटौती से पूजा-अर्चना में खासी दिक्कतें आ रही हैं। सुरेंद्र, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार, हरदीप सिंह ने बताया कि नवरात्र पर भी विभाग बिजली कटौती जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि विभाग माता के भक्तोें के साथ उदासीन रवैया अपना रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह से मांग की है कि नवरात्रों में बिजली की कटौती को बंद करने के लिए विभाग को निर्देश दें, ताकि राहत मिल सके। बताया जाता है कि बुधवार को भी दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रही। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन