{"_id":"6a1ca2ea58a47b341e08327e","slug":"power-cut-water-problem-jammu-news-c-10-jmu1062-926321-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सात ट्रांसफार्मर जले, तीन घंटे की कटौती से गहराया पानी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सात ट्रांसफार्मर जले, तीन घंटे की कटौती से गहराया पानी संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मौसम साफ होते ही बिजली लोड फिर से बढ़ा। इससे ट्रांसफार्मर ओवरहीट हुए। ओवरलोड और गर्म होने के कारण बिजली कट लगे। पूरे दिन में तीन घंटे की कटौती और सात ट्रांसफार्मर जल गए। सुबह तो कहीं शाम को पानी की आपूर्ति बाधित रही है।
रविवार को सबसे अधिक परेशानी बठिंडी, सुंजवां, नरवाल, त्रिकुटा नगर, सैनिक काॅलोनी, गुज्जर नगर, भगवती नगर, रूपनगर इलाकों में आई। बिजली कटौती के कारण पानी का संकट बढ़ गया। पॉश इलाकों में पानी की सप्लाई सही रही तो आसपास इलाकों में प्रभावित हुई। शेखनगर, कासिम, सिद्दड़ा, सुंजवां मझीन, कालिका काॅलोनी में तीन दिन से आपूर्ति नहीं हुई। इस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई। पूर्व पार्षद सुच्चा सिंह के अनुसार गोल काॅलोनी, गुरु नानक नगर लेन, राधे काॅलोनी, दुलानी नगर, शाम विहार, गोल पुली के अलावा कोट भलवाल में पानी का संकट रहा। रेशमघर काॅलोनी, कृष्णा नगर और लाजपत मोहल्ला में पानी आधा घंटा आया। जुलाखा मोहल्ला में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा।
-- -- -- -- -- --
पानी की समस्या के साथ ही बिजली कटौती से हाल बेहाल है।
- मदन लाल, बस स्टैंड।
-- --
नल में पानी नहीं आ रहा। यात्री बोतलबंद पानी पीने को मजबूर हैं। भीषण उमस के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल हो गया है।
- रोशन, दुकानदार बस स्टैंड।
-- --
बिजली कटौती के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। जल्द समस्या का निदान किया जाए।
- सुखदेव, तालाब तिल्लो।
-- --
बिजली कट के कारण समय व्यतीत करना मुश्किल हो रहा है। ट्रांसफार्मर जलने पर समस्या बढ़ रही है।
सोनू, पक्का डंगा।
-- -- -- -- -
गर्मी ज्यादा होने के कारण लोड बढ़ा है। इस कारण कटौती हो रही है। लोद बिजली का प्रयोग जरूरत के हिसाब से करे।
-सरदारी लाल, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन