{"_id":"c3f1d5c3f11ef4c9e13ec4cb4f771d64","slug":"power-crisis-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली स्टेशनों में पानी घुसने से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली स्टेशनों में पानी घुसने से बत्ती गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Sep 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार जारी बारिश की वजह से बिजली की आपूर्ति पर सीधा असर पड़ा है। वीरवार को बिजली विभाग के रेलवे स्थित बिजली स्टेशन पर पानी घुस जाने की वजह से बिजली गुल होकर रह गई। इसके अलावा ग्लेडनी ग्रिड स्टेशनों से की गई सप्लाई लाइनों में भी खराबी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश से बिजली ढांचे को नुकसान और ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति पर सीधा असर पड़ा।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन से बाहु फोर्ट क्षेत्र में बिजली सप्लाई करने वाली लाइन में खराबी आने की वजह से बिजली आपूर्ति सुबह से ही गुल रही। इसके अलावा बिजली विभाग के रेलवे रिसीविंग स्टेशन में पानी घुस जाने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप होकर रह गई है। इसके अलावा भी बिजली के खंभों, लाइनों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचने से भी विभिन्न इलाकों में घंटों बिजली गुल रही।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने से भी बिजली आपूर्ति कई इलाकों में गुल पड़ी हुई है। बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सुनील कुमार का कहना है कि लगातार जारी बारिश की वजह से मरम्मत कार्य में परेशानी आ रही है। बारिश से बिजली ढांचे को हुए नुकसान का आकलन भी अभी नहीं हो पाया है। बारिश थमने के बाद ही स्थिति की जानकारी लग पाएगी। बहरहाल बिजली विभाग का अमला पूरी कोशिश कर रहा है कि बिजली सप्लाई को बहाल रखा जा सके।
विज्ञापन