फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poverty forces children to leave school

बच्चों को स्कूल छोड़ने पर मजबूर करती है गरीबी

Wed, 27 May 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 27 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Poverty forces children to leave school

गरीबी देश के लिए अभिशाप है। इसका सबसे जीवंत प्रमाण है आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के बच्चों का सरकारी स्कूलों से नाता तोड़ना। अब तक 45 हजार के करीब ऐसे विद्यार्थी स्कूल छोड़ चुके हैं।

विज्ञापन


इसका खुलासा पिछले दिनों चीफ सेक्रेटरी इकबाल खांडे ने किया था। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे कि इन विद्यार्थियों को वापस स्कूल में लाने के लिए विशेष तौर पर काम किया जाए, हालांकि अभी तक शिक्षा विभाग इस मामले में कुछ खास नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


 राज्य में वर्तमान समय में 22,662 प्राइमरी स्कूल और 10,053 अपर प्राइमरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में दस लाख के करीब विद्यार्थियों की संख्या है, लेकिन 45 हजार के करीब विद्यार्थी अभी तक स्कूल की सुविधा से महरूम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका कारण इन विद्यार्थियों का स्कूल छोड़ना है। ज्यादातर विद्यार्थियों ने आर्थिक परेशानियों से मजबूर होकर स्कूल को छोड़ा है। आठ से 14 वर्ष के इन विद्यार्थियों को वापस स्कूलों में लाने के लिए प्रत्येक वर्ष सर्व शिक्षा अभियान के तहत करोड़ों की राशि जारी की जाती है।

इस राशि से शिक्षा विभाग शहर व ग्रामीण इलाकों में जागरूकता रैलियां, संगोष्ठी, पेंटिंग व अन्य कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता है। ग्रामीण इलाकों में विशेष तौर पर लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाता है।

लेकिन अभी तक इसमें कामयाबी मिलती नजर नहीं आ रही है। स्कूल छोड़ चुके 45 हजार विद्यार्थियों को वापस स्कूलों में पहुंचाना राज्य के शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।


अप्रैल से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का नया सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग जागरूकता को लेकर कुछ करता नजर नहीं आ रहा है। सप्ताह के  बाद स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ जाएंगी और फिर दो महीने तक शिक्षा विभाग की कोई गतिविधि नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed