फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   postal news

Jammu News: जम्मूतवी डाकघर में शुरू हुआ प्रदेश का पहला स्वतंत्र डिलीवरी केंद्र

विज्ञापन
postal news
नोट- फोटो ट्रेक पर
विज्ञापन

- आधुनिक सुविधाओं से डाक सेवा होगी आसान, ई-कॉमर्स डिलीवरी को भी मिलेगा फायदा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू में डाक सेवाओं को और बेहतर व तेज बनाने के लिए मंगलवार को अहम कदम उठाया गया। जम्मूतवी मुख्य डाकघर में जम्मू-कश्मीर का पहला स्वतंत्र डिलीवरी केंद्र शुरू किया गया। इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर सर्किल की मुख्य डाकपाल टीएम श्रीलथा ने किया। डाक सेवा निदेशक (मुख्यालय) प्रतीक, वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर डॉ. अंकुश भगत समेत डाक विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नए केंद्र को इस तरह तैयार किया गया है कि यहां डाक की छंटाई, पैकेज हैंडलिंग और डिलीवरी का पूरा काम पहले से ज्यादा तेज और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। केंद्र में आधुनिक सिस्टम लगाए गए हैं जिससे डाक और पार्सल की निगरानी व ट्रैकिंग आसान होगी। इससे न केवल लोगों की चिट्ठियां और पार्सल समय पर पहुंचेंगे बल्कि ई-कॉमर्स कंपनियों के पैकेज भी तेजी से डिलीवर किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


यह स्वतंत्र डिलीवरी केंद्र अब जम्मूतवी मुख्य डाकघर के अधीन आने वाले नौ पिन कोड क्षेत्रों की सेवा संभालेगा। इसमें शहर के कई घनी आबादी वाले इलाके शामिल हैं जहां डाक वितरण का दबाव काफी रहता है। नए केंद्र के शुरू होने से इन इलाकों के लोगों को सीधी और तेज सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य डाकपाल टीएम श्रीलथा ने कहा कि यह कदम जम्मू में डाक विभाग की सेवाओं को और मजबूत बनाएगा। भारत डाक विभाग अब पारंपरिक डाक सेवा से आगे बढ़कर डिजिटल और लॉजिस्टिक जरूरतों को भी पूरा कर रहा है। ई-कॉमर्स और ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच यह केंद्र विभाग की ‘लास्ट माइल डिलीवरी’ यानी अंतिम छोर तक सेवा पहुंचाने की क्षमता को बढ़ाएगा। डाक सेवा निदेशक प्रतीक ने कहा कि विभाग का उद्देश्य हर नागरिक तक तेज, भरोसेमंद और ग्राहक-अनुकूल सेवा पहुंचाना है।जम्मू जैसे तेजी से बढ़ते शहर में यह डिलीवरी केंद्र लोगों को डाक से जुड़ी हर सुविधा समय पर और आसान तरीके से उपलब्ध कराएगा।


-------
अन्य डाकघरों में भी आधुनिक
ढांचा विकसित करने की योजना
विभाग की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में और भी डाकघरों को इसी तरह के आधुनिक ढांचे में विकसित करने की योजना है ताकि लोगों को सुविधाजनक और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। विभाग का लक्ष्य है कि डाक सेवाएं केवल पत्र भेजने तक सीमित न रहें बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों जैसे पार्सल, बिल भुगतान और ई-कॉमर्स डिलीवरी का भरोसेमंद माध्यम बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed