फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Postal assistant arrested red handed taking bribe of Rs. 6000

Jammu News: डाक सहायक 6000 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Postal assistant arrested red handed taking bribe of Rs. 6000
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में तैनात डाक सहायक को सोमवार को एक शिकायतकर्ता से 6,000 रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने व्यावसायिक इकाई का सत्यापन करने के नाम पर 6,500 रुपये मांगे थे। एसीबी मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी के अनुसार, शिकायत मिली थी कि बांदीपोरा डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत मुदासिर अहमद नज़र निवासी रोहामा, बारामुला ने एक व्यक्ति से पीएमईजीपी योजना के तहत सब्सिडी वितरण के लिए व्यावसायिक इकाई का भौतिक सत्यापन करने के नाम पर 6,500 रुपये की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed