फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   post flood, tulip garden is ready to welcome you

कश्मीर में पर्यटकों के लिए तैयार है ट्यूपिल गार्डन

Fri, 03 Apr 2015 11:01 AM IST
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
post flood, tulip garden is ready to welcome you

कश्मीर घाटी में भारी बारिश के चलते पैदा हुई बाढ़ जैसी स्थिति के कारण काफी पर्यटकों ने बुकिंग रद्द करवा दी थी, लेकिन सरकार द्वारा नई लक्जरी बसों के उद्घाटन और शुक्रवार से पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए ट्यूलिप गार्डन के खुलने से अभी भी उम्मीद है कि घाटी में आने वाले समय में पर्यटन में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने केहवा ग्रुप की बसों का उद्घाटन करते समय पत्रकारों से बात करते हुए मौसम में आए सुधार का हवाला देते हुए कहा कि मुश्किल वक्त बीत गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से लोगों के लिए ट्यूलिप गार्डन भी खोल दिया जाएगा। अब कश्मीर आने वाले पर्यटक ज्यादा हरियाली और अच्छी जगहें देख सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घाटी में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। पर्यटक यहां आकर आनंद ले सकते हैं। ट्यूलिप गार्डन के इंचार्ज नजीर अहमद रेशी ने बताया कि इस बार तीन लाख ट्यूलिप के नए पौधे लगाए गए हैं। इस बार उम्मीद है कि लोग पूरे 10 लाख के करीब ट्यूलिप के फूल खिले हुए देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पर्यटकों के लिए चिंता वाली बात नहीं'

post flood, tulip garden is ready to welcome you

जेकेटीडीसी के एमडी फारूक अहमद शाह ने कहा कि कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए किसी प्रकार की चिंता वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकतर पर्यटन स्थलों पर इन बारिशों से कोई प्रभाव नहीं पड़ता। शाह ने कहा कि अब कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटक यहां के नजारों का लुत्फ लक्जरी बसों में उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसी बसें विदेशों में जरूर हैं लेकिन यह सुविधा पहली बार घाटी में शुरू हो रही है। उद्घाटन समारोह के मौके पर केहवा ग्रुप के शेख इमरान का कहना था कि उनके द्वारा तीन प्रकार की बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिनमें जीपीएस की सुविधा होगी। कासा ओन व्हील्स, पैराडाइज ओन व्हील्स और एक्स्प्लोर ओन व्हील्स।

एक्स्प्लोर ओन व्हील पर्यटकों को श्रीनगर शहर का टूर करवाएगी। बिना छत वाली इस बस में पर्यटक नजारों का लुत्फ अच्छी तरह से उठा पाएंगे। इसके अलावा कासा ओन व्हील्स और पैराडाइज ओन व्हील्स में अति आधुनिक सुविधाएं रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed