फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   post flood rain hit hills

बाढ़ के बाद पहाड़ियों को सता रहा दूसरा खतरा

Sat, 04 Oct 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 04 Oct 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
post flood rain hit hills

शहर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की शाम पांच बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जहां एक तरफ तापमान में काफी गिरावट महसूस की गई तो वहीं दूसरी तरफ जिले के पहाड़ी क्षेत्रों के लोग एक बार फिर से सहम उठे। शहर में सुबह से ही आसमान में बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली होती रही। शाम को अचानक बादलों के गरजने के साथ तेज और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


तेज बारिश ने एक बार फिर लोगों को बाढ़ के रूप में प्रकृति के कहर की याद दिला दी। उधर, जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज और मूसलाधार बारिश के साथ ओलों ने लोगों की चिंता और भी बढ़ा दी है। जिले के बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका, मंजाकोट आदि क्षेत्रों में शनिवार की बारिश और ओलावृष्टि ने जहां एक तरफ काफी ठंड बढ़ा दी है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की परेशानियों में भी काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


विशेष कर बाढ़ से बेघर हुए लोगों की नींद तक उड़ने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों में सैकड़ों परिवार अभी भी खुले आसमान के नीचे टेंट लगा कर या फिर किसी स्कूल के भवन में रह रहे हैं। बारिश और ओले गिरने के बाद काफी अधिक ठंड होने की बात कहते हुए कोटरंका के सरपंच मनीर मिर्जा ने बताया कि अभी तक लोग बाढ़ के सदमे से पूरी तरह निकले भी नहीं हैं और ताजा बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की दिक्कतें और भी बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थन्नामंडी के मनयाल गली के सरपंच मोहम्मद अब्दुल्ला के अनुसार, बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए यह बारिश और परेशानियां लेकर आई है। खुले आसमान के नीचे टेंट लगा कर रहने वाले पीड़ित परिवारों के लिए ठंड को सहन करना अभी से असंभव हो रहा है। आगे भीषण सर्दी होने की बात सोच कर ही लोग सहम जा रहे हैं। ऐसा ही कहना बुद्धल के सरपंच बदर दीन मलिक और कोटरंका तहसील के लड़कोती गांव के सरपंच शोकत अहमद का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed