{"_id":"63b2fd31b893217c4f1021c1","slug":"possibility-snowfall-jammu-kashmir-till-january-10-gulmarg-10-degree-temperature","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में -10 और पहलगाम में -9.6 डिग्री तापमान, आठ से दस जनवरी के बीच बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में -10 और पहलगाम में -9.6 डिग्री तापमान, आठ से दस जनवरी के बीच बर्फबारी के आसार
Tue, 03 Jan 2023 12:37 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 03 Jan 2023 12:37 AM IST
सार
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक प्रदेश में छह जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 8-10 जनवरी के बीच कई स्थानों पर बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद पर्यटक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में अधिकतम स्थानों पर रात के समय आसमान साफ रहने के चलते कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार की रात विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस जबकि पहलगाम में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.4 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 5.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में पिछली रात यह माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस था। अधिकारी के मुताबिक कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात माइनस 8.2 डिग्री था।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में माइनस 5.7 डिग्री, जम्मू में 4.2 डिग्री, बनिहाल में माइनस 2.0 डिग्री, बटोत में माइनस 1.5 डिग्री, कटड़ा में 5.5 डिग्री और भद्रवाह में माइनस 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लद्दाख के लेह और कारगिल में माइनस 15.4 डिग्री और माइनस 15.4 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक छह जनवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 7 जनवरी को बादल छाए रहेंगे जबकि 8-10 जनवरी के दरमियान जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर बर्फबारी और कुछ मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है।