फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   posh areas converted into garbage dump

शहर के पाश इलाकों में लगे कचरे के ढेर

Tue, 28 Apr 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Apr 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
posh areas converted into garbage dump

शहर के पाश इलाकों में सड़क किनारे कचरे के ढेर लगने लगे हैं। इन इलाकों में डस्टबिन या कंटेनर नहीं लगाए गए हैं। जहां रखे भी गए, वहां स्थानीय लोगों को ऐतराज है। नतीजतन, नगर निगम के पास कंटेनर और डस्टबिन वर्कशाप में पड़े बेकार हो रहे हैं। शहर को साफ बनाए रखने के लिए नगर निगम ने डस्टबिन और कंटेनर लगाने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन


शहर के गांधीनगर, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर, सैनिक कालोनी सहित कई इलाकों में कचरे के ढेर लग रहे हैं। कुछ ही जगह कंटेनर रखे गए हैं। अधिकतर इलाकों में निगम की रोजाना गाड़ी आती है और खुले में फैले कचरे के ढेर को उठाकर ले जाती है। नगर निगम के पास दर्जनों डस्टबिन और कंटेनर हैं, जिन्हें प्रयोग में नहीं ला जा रहा है। लोगों की मांग है कि कचरे के ढेर हटवाएं जाएं।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लोग अपने घरों तथा दुकानों के आसपास कंटेनर रखने पर विरोध जताते हैं। ऐसे में उपयुक्त जगह नहीं मिलने के कारण डस्टबिन या कंटेनर लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। सफाई रखने के लिए निगम को लोगों के सहयोग की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed