फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   portable water not available in parks

शहर के पार्कों में पेयजल सुविधा नहीं, योजना अधर में

Sun, 27 Jul 2014 09:16 PM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
portable water not available in parks

शहर के विभिन्न पार्कों में पेयजल सुविधा न होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। सरकारी उदासीनता का आलम यह है कि शहर के दो पार्कों में पेयजल सुविधा के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट को सरकार ने अभी तक मंजूरी नहीं दी है। पिछले चार सालों से प्रोजेक्ट सरकारी दफ्तरों में चक्कर काट रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के ड्रीमलैंड पार्क और शहीद भगत पार्क में बोर वेल के माध्यम से पानी की किल्लत को दूर करने की योजना बनाई गई थी। चूंकि सबसे अधिक कार्यक्रम और लोगों के लिए खुले इन दोनों पार्कों को अधिक इस्तेमाल किया जाता है इसलिए योजना में इन दोनों पार्कों को शामिल किया गया और करीब बीस लाख का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में बने इस प्रोजेक्ट को फ्लोरीकल्चर विभाग ने सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में बिना पानी के लोगों को पार्कों में भारी दिक्कतों से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 लाख का था प्रोजेक्ट

portable water not available in parks

पार्कों में पानी के लिए विभाग ने जो प्रोजेक्ट बनाया उसमें शहीद भगत सिंह पार्क और ड्रीमलैंड पार्क में डीप बोरवेल के माध्यम से भूमिगत पानी लाया जाना था। इसके बाद दोनों पार्कों में एक्वागार्ड से सुरक्षित वाटर कूलर भी लगाया जाना था।

दोनों पार्कों में कुल उन्नीस लाख 22 हजार रुपये की राशि खर्च की जानी थी जिसमें 12 लाख रुपये ड्रीमलैंड पार्क और बाकी शहीद भगत सिंह पार्क में खर्च किया जाना था।

जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद

portable water not available in parks

प्रोजेक्ट में कुछ खामियों की वजह से प्रोजेक्ट को वापिस कर दिया गया। इसके बाद विभाग ने फिर से प्रोजेक्ट को सरकार से मंजूरी के लिए भेज दिया है। अब जल्द ही प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

- सुनील सिंह, एडी फ्लोरीकल्चर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed