फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch terror attack: Wreath laying ceremony of four Army personnel lost lives during attack

Poonch Terror Attack: शहादत को नमन... आतंकी हमले में बलिदान हुए चार जवानों को राजोरी में दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 24 Dec 2023 04:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 24 Dec 2023 04:23 PM IST
सार

पुंछ में आतंकी हमले में बलिदान हुए चार जवानों को रविवार को राजोरी के सैन्य कैंप में ससम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सहित जम्मू कश्मीर प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों ने वीर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
poonch terror attack: Wreath laying ceremony of four Army personnel lost lives during attack
बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में आतंकी हमले में बलिदान हुए चार जवानों को रविवार को राजोरी के सैन्य कैंप में ससम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सहित जम्मू कश्मीर प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारियों ने वीर बलिदानियों को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर 3:45 बजे पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में भारी हथियारों से लैस आतंकियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में चार सैनिक बलिदान हो गए। दहशतगर्दों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए। कुछ जवानों के हथियार भी ले भागने की आशंका है। पाकिस्तान समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन


बफलियाज की ओर से 48 राष्ट्रीय राइफल्स के दो वाहन डेरा गली आ रहे थे। इनमें एक जिप्सी तथा दूसरा ट्रक था। राजोरी-थन्नामंडी-सुरनकोट रोड पर सावनी में घात लगाए आतंकियों ने पहले ग्रेनेड दागा। दोनों वाहनों के रुकते ही चारों ओर से घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की संख्या चार से छह बताई जा रही है। जम्मू में सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्थवाल ने बताया कि सैन्य वाहन से जवानों को बुधवार रात से जारी घेराबंदी एवं तलाशी अभियान वाले इलाके में लाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए बलिदान

आतंकी हमले में नायक बीरेंद्र सिंह (15 गढ़वाल राइफल) निवासी चमोली, उत्तराखंड, नायक करन कुमार (एएससी) निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश, राइफल मैन चंदन कुमार (89 आर्म्ड रेजीमेंट) निवासी नवादा, बिहार, राइफल मैन गौतम कुमार (89 आर्म्ड रेजीमेंट) निवासी चमोली, उत्तराखंड बलिदान हो गए, जिन्हें रविवार को राजोरी में सैन्य सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed