फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch terror attack: Two terrorist commanders were also involved in the attack on the military vehicle

पुंछ आतंकी हमला: सैन्य वाहन पर हमले में दो आतंकी कमांडर भी थे शामिल, पीओजेके से लगातार मिल रहे थे निर्देश

Thu, 04 May 2023 01:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 01:47 AM IST
सार

सैन्य वाहन पर हमले में 250 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इनमें से 20 के करीब आतंकी मददगार शामिल हैं। इसके बाद भी मुख्य आतंकियों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
Poonch terror attack: Two terrorist commanders were also involved in the attack on the military vehicle
पुंछ में आतंकी हमले के बाद सैन्य वाहन में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

पुंछ जिले के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के 14 दिन बीत जाने के बाद भी सुरक्षाबलों की ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों के हजारों जवान आतंकियों की धरपकड़ के लिए जंगलों, पहाड़ों, ग्रामीण क्षेत्रों और नालों को खंगाल रहे हैं। इस दौरान 250 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


इनमें से 20 के करीब आतंकी मददगार शामिल हैं। आठ लोग ऐसे हैं जिन्होंने आतंकियों की मदद करने की बात भी कबूली है। इसके बाद भी मुख्य आतंकियों का पता नहीं लग पाया है। सूत्रों ने बताया कि भाटादूड़ियां सैन्य वाहन पर हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों में दो कमांडर भी शामिल थे।
विज्ञापन


जो हमले के समय और पहले से सीमापार मौजूद आतंकी सरगना अबू अंजाला से संपर्क में थे। सूत्रों की मानें तो भाटादूड़ियां हमले के लिए आतंकी एरिया कमांडर अबू कताल अपने अन्य साथी के साथ गुरसाई से हमले के स्थान पर पहुंचा था। दूसरा आतंकी कमांडर अबू अली भाटादूड़ियां क्षेत्र में ही मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने दो साथियों के साथ पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमले वाले स्थान पर पहुंचा था। जांच एजेंसियां हमले में दो से तीन आतंकियों के होने की बात कही रही है। सूत्रों ने बताया कि हमले में पांच से अधिक आतंकी शामिल थे। जो घटना के बाद अलग-अलग होकर अपने मददगारों के साथ खुफिया ठिकानों की तरफ निकल गए।


भाटादूड़ियां हमले को अंजाम देने वाले आतंकी भाटादूड़ियां सहित अन्य स्थानों के बारे में अच्छे तरीके से जानते हैं। सूत्रों ने बताया कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता यह आतंकी वही थी जिन्होंने 14 अक्तूबर 2021 में को नाड़खास जंगल में सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के एक जेसीओ सहित चार जवानों को शहीद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed