{"_id":"64475a07cb68b471b60ed6a5","slug":"poonch-terror-attack-terrorist-organization-released-photo-video-of-bhataduri-attack-on-social-media-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Terror Attack: आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर जारी किए भाटादूड़ियां हमले के फोटो-वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Terror Attack: आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर जारी किए भाटादूड़ियां हमले के फोटो-वीडियो
Tue, 25 Apr 2023 10:11 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:11 AM IST
सार
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकी हमले के पांच दिन बाद लश्कर-ए-ताइबा के बदले नाम के संगठन पीएएफएफ ने सोमवार देर शाम को फोटो और वीडियो जारी करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Poonch Terror Attack
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के उपजिला मेंढर में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आतंकी हमले के पांच दिन बाद लश्कर-ए-ताइबा के बदले नाम के संगठन पीएएफएफ ने सोमवार देर शाम को फोटो और वीडियो जारी करने का दावा किया है। इसमें मिले दो फोटो में से एक सैन्य वाहन पर हमले के पूर्व का है। जब वाहन भिंबर गली से संगेयोट स्थित अपने मुख्यालय की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरा मोटर साइकिल से सड़क के किनारे से लिया गया दिखता है। इन फोटो पर पीएएफएफ/पीयूपल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट की मुहर लगी हुई है और इसे जारी करने वाले ने खुद को आतंकी संगठन का प्रवक्ता तनवीर अहमद राथर बताते हुए नीचे अपना नाम लिख रखा है। हालांकि, आतंकी संगठन द्वारा जारी इन फोटो को लेकर कोई भी सुरक्षा या खुफिया अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। लेकिन आतंकी हमले के पहले का सैन्य वाहन का सामने से खींचा गया फोटो कहीं न कहीं इस बात को दर्शाता है कि उस समय आतंकियों अथवा उनके मददगारों की आसपास मौजूदगी थी।
विज्ञापन
गौरतलब रहे कि इससे पूर्व भी वर्ष 2021 में इसी आतंकी संगठन ने पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के देहरागली के चमरेड क्षेत्र में सेना की 16 आरआर के जवानों पर हमला किया था। इसमें पांच जवान शहीद हुए थे। वह उनके हाथियार एवं अन्य वस्तुएं लूट कर ले गए थे। इसके कुछ दिन बाद इस आतंकी संगठन ने इसी प्रकार उस हमले को लेकर वीडियो और फोटो जारी किए थे। इनमें शहीद जवानों का सामान था। इस सबको देख कर प्रतीत होता है कि यह हमला योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन