पुंछ आतंकी हमला: आतंकियों की तलाश में एनएसजी कमांडो उतारे, दो और संदिग्ध लिए गए हिरासत में
ऑपरेशन में एनएसजी कमांडो भी उतारे गए हैं। इस बीच दो और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अब तक 14 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले के चौथे दिन भी घने जंगलों में ड्रोन व खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। ऑपरेशन में एनएसजी कमांडो भी उतारे गए हैं। इस बीच दो और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस मामले में अब तक 14 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
वहीं, संजयोट गांव जहां इफ्तार के लिए फल लेकर जा रहे वाहन पर हमला किया गया था, वहां के लोगों ने सेना के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए ईद नहीं मनाई। केवल नमाज अदा की गई। न तो मिठाई बंटी और न ही लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद दी।
आतंकियों की तलाश में भाटादूड़ियां के जंगल में शनिवार को भी बड़े स्तर पर तलाशी अभियान जारी रहा। सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को भी भिंबर गली से जड़ां वाली गली तक 20 किलोमीटर का रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया।
शनिवार को सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसर भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। उत्तरी कमान सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी, बीएसएफ के डीजी एसएल थाउसेन, सीआरपीएफ के आईजी महेश चंद्र लड्ढा व एडीजीपी मुकेश सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया और हमले से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं। उत्तरी कमान प्रमुख ने तलाशी अभियान में लगाए गए सैन्य अफसरों और जवानों के साथ बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा तैयारियों की भी जानकारी ली। उधर, डीजी बीएसएफ ने एलओसी का दौरा कर सुरक्षा प्रबंध जांचे।
उधर, संजयोट गांव के सरपंच मुख्तियार खान ने कहा कि इफ्तार के लिए सामान लेकर आ रहे वाहन पर हमला में पांच जवानों की शहादत से पूरा गांव शोक में है। ग्रामीणों ने फैसला किया कि ईद सादगी के साथ मनाई जाएगी। किसी प्रकार का दिखावा नहीं किया जाएगा। इस वजह से केवल नमाज अदा की गई। शहीद जवानों के लिए विशेष प्रार्थना भी आयोजित क गई।
राजोरी में भी खंगाले जा रहे जंगल
राजोरी और पुंछ सीमा से सटे भाटादूड़ियां क्षेत्र में आतंकी हमले के बाद सेना ने हरकत में आते हुए राजोरी के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सेना के जवानों ने बीजी और मंजाकोट से सटे जंगली इलाकों में चप्पे-चप्पे को खंगालना शुरू कर दिया है।