फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poonch Terror Attack: Northern Command chief reached spot, strategy made eliminate terrorists involved attack

Poonch Terror Attack: उत्तरी कमान प्रमुख घटनास्थल पर पहुंचे, हमले में शामिल आतंकियों के खात्मे की बनी रणनीति

Sat, 22 Apr 2023 03:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 03:26 PM IST
सार

उत्तरी कमान के प्रमुख ने घटनास्थल पर पहुंचकर हमले के बारे में विस्तार से जाना। इसके अलावा पूरे इलाके का दौरा भी किया। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक डॉ. एसएल थाउसेन ने जम्मू व राजोरी मुख्यालय का दौरा किया।
 

विज्ञापन
Poonch Terror Attack: Northern Command chief reached spot, strategy made eliminate terrorists involved attack
पुंछ आतंकी हमले की बाद मौके पर पहुंचे उत्तरी कमान प्रमुख उपेद्र द्विवेदी - फोटो : पीआरओ

विस्तार

पुंछ आतंकी हमले के बाद उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने आतंकी हमले से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से जाना। अधिकारियों ने उन्हें बीस अप्रैल से लेकर अब तक की कार्रवाईयों के बारे में बताया।

विज्ञापन


द्विवेदी ने अफसरों को हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए विशेष रणनीति अपनाने को कहा। जीओसी दिवेदी ने शनिवार को भाटादूडियां इलाके में पहुंचे थे। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक डॉ. एसएल थाउसेन ने जम्मू व राजोरी मुख्यालय का दौरा किया।
विज्ञापन


उनके साथ एडीजी (पश्चिमी कमान) पीवी रामा शास्त्री, आईजी डीके बूरा मौजूद रहे। डीजी को अधिकारियों ने एलओसी समेत संभाग की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा बीएसएफ की तरफ से सीमा समेत अन्य इलाकों में चलाए जा रहे ऑपरेशन और अन्य रणनीति के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाउसेन से राजोरी और पुंछ में तैनात पुलिस और एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी चर्चा भी की। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उन्हें और सतर्कता से ड्यूटी करने को कहा। उधर, पुंछ में सैन्य वाहन पर हमला सीमा पार से आए आतंकियों ने किया था।

जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार जिस बर्बरता से हमला किया गया, वह आतंकियों के फिदायीन और पाकिस्तानी होने का इशारा कर रहा है। आतंकियों ने वीरवार को हुए हमले को नक्सलियों की तर्ज पर अंजाम दिया था और घात लगाकर दोनों ओर से गोलियां बरसाईं।

एक आतंकी ने सामने से आकर सैन्य वाहन को रोका, जबकि दूसरी तरफ से बाकी आतंकियों ने गोलियां बरसाईं। इसके बाद ग्रेनेड दागे गए। दहशतगर्द मात्र 10 मिनट में हमले को अंजाम देकर फरार हो गए। सेना ने शुरुआती जांच में वाहन के दोनों तरफ गोलियों के कई निशान पाए हैं।

सेना और सुरक्षा एजेंसियों को राजोरी-पुंछ सेक्टर में दो समूहों में सक्रिय 6-7 आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला है। इनकी तलाश में सेना तथा पुलिस ने 12 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार को भाटादूड़ियां जंगल को घेरे रखा।



खोजी कुत्ते, ड्रोन और हेलिकॉप्टर से तलाशी ली गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने भी सबूत जुटाए। बम निरोधक दस्ता व एसओजी की टीम भी जांच में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, बरामद सबूतों को एफएसएल तथा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed