{"_id":"663870a6a3c8a104c106692d","slug":"poonch-terror-attack-army-released-sketches-of-two-terrorists-reward-of-rs-20-lakh-for-reveals-their-address-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Terror Attack: पुलिस ने दो आतंकवादियों के स्केच किए जारी, पता बताने वाले को 20 लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Terror Attack: पुलिस ने दो आतंकवादियों के स्केच किए जारी, पता बताने वाले को 20 लाख का इनाम
Mon, 06 May 2024 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 May 2024 11:34 AM IST
सार
सेना ने दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी आतंकियों के स्केच
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में वायु सेना के वाहन पर किए गए आतंकी हमले के बाद से ही गहन तलाशी अभियान चल रहा है। सोमवार को सेना ने दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की गई है। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार शाम को पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमला किया गया। इस हमले में पांच वायु सैनिक घायल हो गए। घायलों में शामिल विक्की पहाड़े बलिदान हो गए।
विज्ञापन
हमले के बाद से ही सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।
विज्ञापन
आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया है। आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बल आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। इसके साथ जिले के प्रवेशद्वार भींबर गली से लेकर पुंछ तक और जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। वाहनों में सवार लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जा रहा है।