{"_id":"658c90d65da53d6b7300e7bf","slug":"poonch-terrism-search-operation-jammu-news-c-10-jam1006-270622-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शाहपुर सेक्टर में तीन से चार संदिग्ध दिखे, सुरक्षाबलों ने गांवों और जंगलों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शाहपुर सेक्टर में तीन से चार संदिग्ध दिखे, सुरक्षाबलों ने गांवों और जंगलों को खंगाला
Thu, 28 Dec 2023 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 28 Dec 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-देर शाम तक चला तलाशी अभियान, संदिग्धों का नहीं लगा पता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास तीन से चार संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को दिनभर खंगाला। सुरक्षाबलों ने गांवों के अलावा जंगलों, पहाड़ों व नालों की छानबीन की, परंतु शाम तक किसी संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के सुरक्षाबलों को शाहपुर सेक्टर में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद एसओजी पुंछ, सीआरपीएफ और सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। गांव इलामाबाद, नूनाबांडी, कंडियारा, सरल, गलीपिंडी, थानपीर, दराढींगला में छानबीन की गई। संदिग्धों को लेकर लोगों से पूछताछ की। नियंत्रण रेखा से सटे उक्त क्षेत्र आतंकियों की ओर से सुरक्षित घुसपैठ के बाद आगे बढ़ने के रूट के तौर पर प्रयोग किए जाते रहे हैं। इसके चलते सुरक्षाबलों ने दिन भर इलाके को खंगाला। वहीं, बर्फबारी न होने के चलते आतंकियों की घुसपैठ के संभावित क्षेत्र अभी बंद नहीं हो पाए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले में सेना की ओर से पहले से चौकसी बढ़ाई हुई है।