पुंछ: शींदरा क्षेत्र में संदिग्ध देखे जाने पर चला तलाशी अभियान, मेंढर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
मेंढर इलाके में सुरक्षा बलों ने तवी और ऊपरी गुरसाई के वन क्षेत्र में तलाशी के दौरान एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से कुछ कपड़े और खाने का सामान बरामद किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के मेंढर इलाके में सुरक्षा बलों ने तवी और ऊपरी गुरसाई के वन क्षेत्र में तलाशी के दौरान एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। आतंकी ठिकाने से कुछ कपड़े और खाने का सामान बरामद किया गया है। हालांकि, कोई हथियार और गोला-बारूद नहीं मिला।
सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकी ठिकाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने तवी और ऊपरी गुरसाई के जंगलों में संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक गुफा में आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में तलाशी अभियान जारी है, फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उधर, पुंछ जिले की शींदरा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को सुरक्षा बलों की तरफ से क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया।जोकि इस समाचार लिखे जाने तक जारी था।
इस दोरान सरक्षाबलों के हाथ कोई भी संदिगध नहीं लग पाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर बाद पुंछ के शींदरा क्षेत्र में नाले में दो से तीन संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुंछ से डी एस पी अप्रेशन पुंछ एयजाज अहमद की अगुवाई में एसओजी,पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राईफल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जिस क्षेत्र में संदिगध देखे जाने की सूचना मिली थी उस क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में आधुनिक हथियारों से लैस होकर सुरक्षा वालों के जवान पूरे क्षेत्र को खंगालने में जुट गए।वहीं देर रात्री समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।परन्तू सुरक्षाबलों के हाथ कोई संदिगध नहीं लग पाया था। गोरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मध्य नजर पुंछ जिले में सुरक्षा बल पहले से ही सतर्क है ऐसे में कहीं भी इस प्रकार की कोई संदिगध देखे जाने की सूचना मिलने के साथ सुरक्षा बल तुरंत कार्रवाई करते हैं ताकि क्षेत्र मे आतंकियों को किसी प्रकार की कोई नापाक हरकत अंजाम देने से रोका जा सके।