{"_id":"5d5abf118ebc3e89ce799eac","slug":"poonch-rawalakot-bus-across-the-line-of-control-was-suspended-on-monday-by-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, पुंछ-रावलकोट बस सेवा के लिए नहीं खोले गेट, 27 पीओके नागरिक अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, पुंछ-रावलकोट बस सेवा के लिए नहीं खोले गेट, 27 पीओके नागरिक अटके
Mon, 19 Aug 2019 08:54 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 19 Aug 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
पुंछ-रावलाकोट बस सेवा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकत की है। पाक ने जम्मू-कश्मीर और पीओके के बीच पुंछ जिले से हर हफ्ते चलने वाली पुंछ-रावलकोट बस सेवा के लिए नियंत्रण रेखा पर चक्कां-दा-बाग की राहें मिलन पर बने गेट नहीं खोले। जिसके चलते पुंछ नगर से सुबह 27 पीओके नागरिकों को लेकर रवाना हुई पुंछ-रावलकोट बस दोपहर बाद चक्कां दा बाग की राहें मिलन से लौट गई।
विज्ञापन
आपको बता दें कि, धारा 370 हटाए जाने के बाद पांच अगस्त को पुंछ-रावलकोट बस सेवा चली थी। उसके बाद पिछले सोमवार को ईद के कारण पुंछ-रावलकोट बस सेवा बंद रखी गई थी। ऐसे में सोमवार को एक बार फिर जिला प्रशासन की तरफ से पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में आए पीओके नागरिकों को वापस भेजने के लिए पुंछ-रावलकोट बस सेवा चलाई गई। जिसमें 27 पीओके नागरिक अपने घर लौटने के लिए बस में सवार हो गए गए थे, लेकिन सोमवार सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे तक पुंछ-रावलकोट बस सेवा की देख-रेख करने वाले अधिकारियों और भरतीय सेना के अधिकारियों ने चक्कां-दा-बाग की राहें मिलन के गेट तक कई चक्कर काटे और पीओके प्रशासन से गेट खोलकर बस में सवार यात्रियों को उस पार लेने का आग्रह किया, लेकिन उनकी तरफ से गेट नहीं खोले गए।
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव का कहना है कि हमारे जिले में 47 पीओके नागरिक हैं जिनमें से आज 27 जिनका परमिट का समय समाप्त हो गया है उन्हें घर लौटना था। जिसके लिए हमने हर सोमवार की तरह आज भी पुंछ-रावलकोट बस सेवा चलाई थी जो कि चक्कां-दा-बाग से वापस लौट आई है। पीओके प्रशासन ने राहें मिलन के गेट ही नहीं खोले हैं।
विज्ञापन