फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch news: Mobile bells started ringing in last villages situated on indo pak zero line in Poonch

Poonch: अब जीरो लाइन पर भी टॉवर, खिलौने बने मोबाइलों को मिली पॉवर, अंतिम गांव में बजी फोन की घंटी

Thu, 18 May 2023 01:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार मुनीश शर्मा, पुंछ
मुनीश शर्मा, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 18 May 2023 01:19 PM IST
सार

पुंछ में जीरो लाइन पर बसे गांवों में भी मोबाइल की घंटियां बजने लगी हैं। भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर अंतिम गांव में दो टॉवर लगने से फुल नेटवर्क आ रहा है।

विज्ञापन
poonch news: Mobile bells started ringing in last villages situated on indo pak zero line in Poonch
mobile - new - फोटो : iStock

विस्तार

जिला पुंछ में जीरो लाइन पर बसे गांवों में भी मोबाइल की घंटियां बजने लगी हैं। भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर करमाड़ा सेक्टर के अंतिम गांव कमरमाड़ा, सयाल, पोलस में दो टॉवर लगने से फुल नेटवर्क आ रहा है। इन गांव में बुजुर्ग, युवा, युवतियां व स्कूली विद्यार्थी मोबाइल पर बातें करते, चैटिंग या यू ट्यूब पर सर्च करते नजर आने लगे हैं। 
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि अब तो जीरो लाइन पर खड़े होकर भी आसानी से मोबाइल पर बात कर पा रहे हैं। नेट का भी प्रयोग कर रहे हैं। ग्रामीण मनिंदर सिंह, मोहम्मद रफी, जावेद इकबाल, सुलताम मोहम्मद और मोहम्मद रशीद का कहना है कि देश की आजादी के बाद पहली बार गांव में मोबाइल की घंटी बजी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उम्मीद ही नहीं थी कि कभी हमारे गांव में भी मोबाइल का नेटवर्क आएगा। पर सरकार ने कर दिखाया है। अब तो गांव में ही दो मोबाइल टॉवर लग गए हैं। जीओ और एयरटेल का पूरा नेटवर्क घरों के अंदर भी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन से संपर्क होगा आसान

लोगों ने कहा कि पहले पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से कोई घायल हो जाने या आपातकाल स्थिति में गांव से तीन किलोमीटर दूर पुंछ की तरफ जाकर मोबाइल से फोन कर एंबुलेंस या अन्य सहायता मंगवानी पड़ती थी। गांव में 3 साल पहले पाकिस्तानी गोलाबारी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई तो चौकीदार को गोलाबारी के बीच पुंछ जाकर पुलिस और सेहत विभाग को जानकारी देनी पड़ी थी।

 सबने कई सालों से मोबाइल फोन खरीद कर रखे थे, जिन पर गांव से बाहर जाने या पुंछ नगर में ही बात हो पाती थी। लोगों ने बताया कि कई बार काम से बाहर होते थे तो गांव में अचानक पाकिस्तानी गोलाबारी शुरू हो जाती थी। नेटवर्क न होने से घर वाले सूचना तक नहीं दे पाते थे। घर लौटते वक्त बीच रास्ते में फंस जाते थे। कई घंटों बाद गोलाबारी थमने पर घर पहुंचते थे। अब ऐसी स्थिति में आसानी से संपर्क कर पाएंगे।

छात्र बोले-पढ़ाई में होगी आसानी

गांव सयाल के 12वीं के छात्र रमीज, इरफान और साजिया ने कहा कि गांव में मोबाइल नेटवर्क आने से अब पढ़ाई में काफी आसानी हो गई है। खुद ही अधिकतर प्रश्नों को हल कर लेते हैं। कोरोना काल में ऑनलाइन कक्षाओं में भी शामिल नहीं हो पाए थे। अब तो धड़ल्ले से नेट चल रहा है। जो कुछ पढ़ना हो एक मिनट में मोबाइल पर निकाल कर पढ़ लेते हैं।

केंद्र सरकार की नीति में बदलाव के बाद लोगों को मिली राहत

गौरतबल है कि पूर्व में केंद्र सरकार की नियंत्रण रेखा से 10 किलोमीटर की दूरी पर मोबाइल टॉवर लगाने की अनुमति थी। इसके चलते जिला मुख्यालय पुंछ नगर में भी मोबाइल टॉवर नहीं लग पाए थे। बाद में केंद्र सरकार की नीति में बदलाव के बाद कुछ वर्ष पहले जिला मुख्यालय में मोबाइल टॉवर लगाए गए थे। 


अब नियंत्रण रेखा से मात्र एक या डेढ़ किलोमीटर दूरी पर भी भारतीय मोबाइल कंपनियों के टॉवर लग गए हैं। इससे करमाड़ा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अंतिम गांवों में भी मोबाइल की घंटी बज रही है। पर अभी भी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित कई गांव ऐसे हैं जहां मोबाइल की घंटी बजने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed