{"_id":"6313931d867eac6aac3dc996","slug":"poonch-loc-pakistan-army-returns-indian-national-agencies-are-interrogating-rashid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ एलओसी: पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नागरिक को लौटाया, एजेंसियां कर रही हैं रशीद से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ एलओसी: पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नागरिक को लौटाया, एजेंसियां कर रही हैं रशीद से पूछताछ
Sun, 04 Sep 2022 01:01 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:01 AM IST
सार
सेना ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सकीय जांच के बाद रशीद को पुंछ पुलिस के हवाले किया। उससे पूछताछ की जा रही है। रशीद पांच दिन पहले गलती से नियंत्रण रेखा के उस पार चला गया था।
विज्ञापन
पुंछ पुलिस की हिरासत में मोहम्मद रसीद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन से शनिवार देर शाम करीब छह बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय नागरिक मोहम्मद रशीद(38) पुत्र सातरदीन निवासी गांव दिगवार तेड़वां को भारतीय सेना को सौंप दिया।
विज्ञापन
सेना ने मजिस्ट्रेट की देखरेख में चिकित्सकीय जांच के बाद रशीद को पुंछ पुलिस के हवाले किया। उससे पूछताछ की जा रही है। रशीद पांच दिन पहले गलती से नियंत्रण रेखा के उस पार चला गया था।
विज्ञापन
रशीद के चाचा अब्दुल हमीद ने कहा कि रशीद पांच-छह वर्षों से मानसिक तौर पर बीमार है। गत वर्ष उसके पिता की मौत हो गई थी। रशीद अक्सर घर से चुपचाप निकल जाता है। कभी नाले में, कभी खेतों में चला जाता है।
विज्ञापन
हमारा गांव नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे है। 30 अगस्त को रशीद लापता हो गया था। पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शनिवार को पता चला कि वह नियंत्रण रेखा के पार पीओके चला गया है और पाकिस्तानी सेना उसे लौटा रही है।
अब्दुल हमीद ने कहा कि रशीद की पहचान के लिए उन्हें बुलाया गया था। इसके बाद उसे पाकिस्तानी सेना ने सेना को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि रशीद पहले भी दो बार नियंत्रण रेखा पार कर पीओके जा चुका है।
सुरक्षा एजेंसियों को समझ नहीं आ रही कि नियंत्रण रेखा पार कर चुके भारतीय नागरिक को पाकिस्तानी सेना इतनी जल्दी चार-पांच दिनों में कैसे लौटा रही है।