{"_id":"63805821b481ee3ab72be6c5","slug":"poonch-indian-army-medical-team-emergency-evacuation-of-a-pregnant-woman-near-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी भारतीय सेना की टीम, अस्पताल पहुंचाने में की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी भारतीय सेना की टीम, अस्पताल पहुंचाने में की मदद
Fri, 25 Nov 2022 11:22 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:22 AM IST
सार
एलओसी के पास सुमवाली गांव में सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को चिकित्सा सहायता दी और समय पर उसे अस्पताल भी पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
poonch
- फोटो : सेना
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ के दूर-दराज क्षेत्र में रात में दर्द से परेशान गर्भवती महिला के लिए भारतीय सेना की टीम देवदूत बनी। पुंछ के साबजियां में एलओसी के पास सुमवाली गांव में सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को चिकित्सा सहायता दी और समय पर उसे अस्पताल भी पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
विज्ञापन
सेना के अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात 30 वर्षीय अटारा को पेट में तेज दर्द हो रहा था। वह दो महीने की गर्भवती है। स्थानीय लोगों ने फोन कर सेना से चिकित्सा सहायता के लिए आग्रह किया। इस पर नाला पोस्ट पर सेना की मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पहले महिला की जांच की गई और फिर उसे आगामी चिकित्सा परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए स्थानीय लोगों ने सेना का आभार जताया है।
विज्ञापन