{"_id":"64b6074b38cab283f40bcd13","slug":"poonch-encounter-many-terrorists-killed-by-security-forces-in-a-joint-operation-in-sindhara-area-of-poonch-2023-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K Encounter: पुंछ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए चार आतंकी, संयुक्त अभियान के लिए किया गया ड्रोन का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Encounter: पुंछ में सुरक्षाबलों ने ढेर किए चार आतंकी, संयुक्त अभियान के लिए किया गया ड्रोन का इस्तेमाल
Tue, 18 Jul 2023 09:13 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 18 Jul 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
Poonch Encounter
- फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुंछ के सिंधरा इलाके में सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षा बलों के बीच पहली मुठभेड़ कल रात करीब 11:30 बजे हुई, जिसके बाद निगरानी उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए।
भारतीय सेना के अधिकारी के अनुसार, आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई। भारतीय सेना के विशेष बल, राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अन्य बलों के साथ ऑपरेशन का हिस्सा थे। ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादी संभवतः विदेशी आतंकवादी हैं और उनकी पहचान का पता लगाया जा रहा है।
बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश
सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के उस पार से आईएसआई और आतंकी संगठनों के सरगनाओं की ओर से स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के आसपास बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए आतंकियों को घुसपैठ कर इस पार पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

इसके अलावा, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ के सुरनकोट में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है।J&K | Four terrorists have been killed by the security forces in a joint operation in the Sindhara area of Poonch. The first engagement between security forces took place at around 11:30 pm yesterday after which drones were deployed along with other night surveillance equipment.…
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 18, 2023
बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश
सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा के उस पार से आईएसआई और आतंकी संगठनों के सरगनाओं की ओर से स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के आसपास बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए आतंकियों को घुसपैठ कर इस पार पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos
25 जून को भी चक्कां दा बाग में मारे गए थे तीन आतंकी
चक्कां दा बाग में 25 जून को भी सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ के प्रयास को नाकाम बनाते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था। इनके शव शून्य रेखा पर गिर गए थे, जिन्हें बरामद नहीं किया जा सका था। उस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ था। सोमवार को चक्कां दा बाग में ढेर किए गए आतंकी का शव देर शाम को पोस्टमार्टम के लिए पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया।