{"_id":"66055eb525a8e83b9f014fd8","slug":"poonch-accident-10-passengers-injured-in-road-accident-in-poonch-hospitalised-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch Accident: पुंछ में खाई में गिरी मेटाडोर, दो बच्चों सहित 10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch Accident: पुंछ में खाई में गिरी मेटाडोर, दो बच्चों सहित 10 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Thu, 28 Mar 2024 05:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:42 PM IST
सार
पुंछ के गांव मंगनाड में मेटाडोर खाई में गिरी। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
poonch accident
- फोटो : मुनीष शर्मा
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ के गांव मंगनाड में मेटाडोर खाई में गिरी। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा इतना भयंकर था कि मेटाडोर के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुंछ के गांव मंगनाड में गुरुवार को एक मेटाडोर हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में मेटाडोर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन
घायल को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे को लेकर घायल राकेश का कहना है कि मेटाडोर की ब्रेक फेल हो गई थी और चालक ने काफी कोशिश की करीब आधा किलोमीटर पीछे तक मेटाडोर को लाया लेकिन उसके बाद मेटाडोर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पलट कर खाई में जा गिरी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल डॉ. नुसरत उल निसार ने बताया कि अस्पताल में दस घायलों को लाया गया है। जिन्हें तत्काल उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन