फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Poni, Thorni Road, Broken, Traffic Suspend

Jammu News: पौनी से थोर्नी को जोड़ने वाला सड़क मार्ग टूटा

विज्ञापन
Poni, Thorni Road, Broken, Traffic Suspend
पौनी से थोर्नी तक जोड़ने बाला रोड टूटा यातायात सेवा ठप
पौनी। कस्बे से थोर्नी गांव को जोड़ने वाला सड़क मार्ग दस दिन से बंद है। बारिश के कारण यह सड़क टूट गई है। इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनाई गई थी।
विज्ञापन

गांव वासी सुनील कुमार, विशाल शर्मा, दीवान चंद, जोगिंदर कुमार, प्रेम नाथ मोहित शर्मा, नीरज शर्मा व सुमित शर्मा शुक्रवार को इकट्ठा हुए और सड़क की जल्द मरम्मत की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर सड़क कहीं से टूट जाती है तो उसकी मरम्मत करना विभाग का काम है। आज दस दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारियों ने कोई समाधान नहीं निकाला है। जिन लोगों के पास अपने वाहन हैं वे भी घरों में गाड़ियां लगाकर पैदल सफर करने पर मजबूर हैं। लोगों ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ऑटो लगवा रखे हैं लेकिन लोग छोटे बच्चों को उठा कर दो किलोमीटर पैदल चलकर उन्हें ऑटो तक पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के विशाल शर्मा ने कहा कि हम चाहते हैं कि विभाग चार पहिया गाड़ियां के चलने लायक सड़क बना दे ताकि अगर कोई बीमार पड़े तो उसे अस्पताल पहुंचाया जा सके। अवसर पर गांव निवासी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पीएमजीएसवाई के अंतर्गत एईई बलविंदर ने बताया कि सड़क का कुछ हिस्सा करीब आठ फुट तक जमीन में धंस गया है। इससे सड़क पूरी तरह से दो हिस्सों में टूट गई है। इसकी मरम्मत करने में समय लगेगा। जब मौसम साफ होगा तभी काम हो पाएगा। उससे पहले मार्ग को चलने लायक थोड़ा-बहुत बना दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed