{"_id":"687ff2ed2bc9fd476e04948f","slug":"poni-tawi-river-water-level-increase-loss-of-land-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125508-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तवी में पानी के तेज बहाव से उपजाऊ जमीन को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तवी में पानी के तेज बहाव से उपजाऊ जमीन को नुकसान
विज्ञापन
पौनी।पानी के बहाव से उपजाऊ जमीन को हुआ नुकसान।फोटो, संवाद।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक में पिछले तीन दिन से जारी बारिश के कारण पंचायत कुंड खनयारी के पास से बहने वाली तवी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ चुका है। तवी के साथ किनारे पर लगने वाली लोगों की जमीनों को खतरा बना हुआ है।
हिम राज निवासी नारी पेली ने बताया कि उनकी आधी से ज्यादा जमीन पानी के तेज बहाव के कारण बह चुकी है। बहुत बार प्रशासन से अपील कर चुके हैं कि यहां पर कंक्रीट लगाया जाए। हर साल बारिश से उनकी जमीन पानी में बह रही है। उनके साथ और भी गांव के लोगों की जमीन है। तवी के किनारे मंदिर बना हुआ है। पानी उसके पास भी आ पहुंचा है। गांव निवासी सीता राम, बाबू राम, केवल शर्मा सहित अनेक लोगों की जमीन तवी के तेज बहाव में बह चुकी है। जो जमीन बची है अगर समय पर उसे नहीं बचाया गया तो खेती कर अपना गुजारा करने वाले लोग कैसे जीवन व्यतीत करेंगे।
लोगों ने विधायक कुलदीप राज दुबे से अपील कि है कि आप यहां पर आएं ओर खुद हालात देखें। संबंधित विभाग को निर्देश दें ताकि जमीनों को बचाया जा सके।