{"_id":"6881315d1f298d490d0be7aa","slug":"poni-reasi-heavy-rain-landslide-peoples-effected-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125546-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कहर बन बरसा पानी, मकान क्षतिग्रस्त, जमीनें धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कहर बन बरसा पानी, मकान क्षतिग्रस्त, जमीनें धंसी
विज्ञापन
पौनी।बारिश से गिरा कच्चा मकान।फोटो,संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी/रियासी। तहसील के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी कहर बन कर बरसा है। कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा। वहीं उपजाऊ जमीनें भी खराब हुई हैं। बारिश से भारख गांव में रहने वाले प्रेम नाथ का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके बच्चे भी दिहाड़ी लगाते हैं। बारिश उन पर कहर बन कर बरसी है। मकान का एक हिस्सा टूटने के साथ सामान भी खराब हो गया। अब इसमें रहना सुरक्षित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की। कुंड खन्याड़ी गांव में भी बारिश से तवी में आई बाढ़ से इस के किनारे लगती उपजाऊ जमीनों को नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय निवासी यशपाल ने बताया तवी का जलस्तर बढ़ने से काफी जमीन धंस गई है। वहीं उनका मकान भी खतरे में है। प्रशासन की टीम को मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं बारिश से जिला मुख्यालय से सुरजनधार ,थूरू, दरमाड़ी की तरफ जाने वाले सड़क मार्गों की स्थिति भी खस्ताहाल थी। कई स्थानों पर पहाड़ी से गिरे मिट्टी व पत्थरों के मलबे से वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं रह सकी। डिप्टी कमिश्नर निधि मलिक ने जिला के लोगों को प्रशासन की तरफ से जारी की गई सलाह पर अमल करने को कहा है।