{"_id":"68a376f20a9ac8fbd50a7666","slug":"poni-main-market-cleanness-drive-reasi-news-c-202-1-udh1009-126454-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुख्य बाजार में लगे गंदगी के ढेर युवाओं ने हटवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुख्य बाजार में लगे गंदगी के ढेर युवाओं ने हटवाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कस्बे में पिछले कई महीनों से सफाई नहीं होने से कई जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। सोमवार को स्थानीय युवाओं ने सफाई करवाई।
बता दें कि गंदगी से निकलने वाली बदबू से लोगों का पास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। मुख्य बाजार में राजकीय गर्ल्स हाई स्कूल के गेट के बाहर लगे गंदगी के ढेर लगे हैं। तहसील कार्यालय के नजदीक सड़क के किनारे पड़ा कूड़ेदान भी कई महीनों से गंदगी से भरा पड़ा है। उस में डाला गया सारा कूड़ा बाहर बिखरा हुआ है। उप्पर बाजार मंडिया में नृसिंह मंदिर के बाहर भी कूड़े के ढेर लगे थे। जिस को स्थानीय युवा व पूर्व सेना के जवान अजय शर्मा, अर्जुन केसर, अनिल सोलन ने जेसीबी व ट्रैक्टर लगाकर कूड़े के ढेर हटवाए। साथ ही प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में सफाई के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं आने पाए