{"_id":"68c48de3434c461b1f04df9b","slug":"poni-madi-nala-panchayat-vegitable-market-will-open-reasi-news-c-202-1-udh1009-127352-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: माड़ी नाला पंचायत में खुलेगी सब्जी मंडी, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: माड़ी नाला पंचायत में खुलेगी सब्जी मंडी, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य
विज्ञापन
पौनी। पौनी। माड़ी नाला पंचायत में खुलेगी सब्जी मंडी किसानों को मिलेगा लाभ। मंडी के लिया बनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक के माड़ी नाला पंचायत में सब्जी मंडी खुलने जा रही है। इसकी इमारत का काम लगभग पूरा हो चुका है। मंडी खुलने से किसानों को लाभ मिलेगा। उनके खेतों में उगने वाली सब्जियां और फल मंडी में पहुंचने से सामान की बिक्री बढ़ेगी।
मंडी खुलने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। पूर्व सरपंच माड़ी नाला प्रकाश सिंह ने बताया कि हमारे जहां किसानों को सब्जी मंडी खुलने से आसपास के कई किसानों को आय बढ़ेगी। कई किसानों को रोजगार मिलेगा। वहीं हार्टिकल्चर विभाग के जिला मार्केटिंग अध्यक्ष विजय अत्री ने बताया कि आठ कनाल दस मरले में बिल्डिंग बनाने में हॉर्टिकल्चर प्लानिंग एंड मार्केटिंग की तरफ से लगभग चौबीस लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
आने वाले दिनों में मंडी का निर्माण कार्य खत्म होने के बाद नीला डब क्षेत्र में किसान मंडी लगना शुरू हो जाएगी। माड़ी नाला पंचायत के किसान मदन लाल शर्मा ने बताया कि वह खेती करते हैं। सब्जी की बिक्री के लिए दुकानों में जाते थे। अगर सब्जी मंडी खुल जाती है तो उनको दुकानदारों के पास नहीं जाना पड़ेगा। सीधा सब्जी मंडी में ही सब्जी बेचेंगे। इससे उनके समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
कान्हा पंचायत के सतपाल शर्मा ने बताया कि सब्जी मंडी खुलने से राहगीरों को भी मुनाफा होगा क्योंकि स्थानीय देसी सब्जी लोगो को मिलेगी। साथ में नीला डब सड़क मार्ग क्षेत्र में सब्जी मंडी खुलने से तमाम लोग खरीदारी के लिए पहुंचेंगे।