{"_id":"688688783290071b3a0b0fb9","slug":"poni-bharakh-village-roof-collapase-no-injury-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125689-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भारख में कच्चे मकान की छत गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भारख में कच्चे मकान की छत गिरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक के भारख पंचायत के नाला गांव में शनिवार की देर रात एक कच्चे मकान की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई छत के मलबे की चपेट में नहीं आया।
अंचल कुमार ने बताया कि वह तीन भाई हैं। सभी मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर गरीबों के लिए सरकार छत देने का काम कर रही है तो उसका लाभ हम जैसे लोगों को भी मिलना चाहिए। क्या हम गरीब नहीं हैं। तीन भाई एक ही कच्चे मकान में रहते हैं। रात को छत गिरने के कारण बारिश का पानी अंदर आ गया। अब हम बेघर हो गए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमने सरपंच को भी बताया है। ब्लॉक विकास अधिकारी को भी जरूरी दस्तावेज जमा करवाए हैं। अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है। अब डर सता रहा है कि हम छोटे बच्चों को लेकर कहां जाएं।
उन्होंने कहा कि हम तहसीलदार व बीडीओ से अनुरोध करते हैं कि मौके पर आकर हमारी हालत को देखें और हमें मुआवजा राशि प्रदान की जाए।