फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poltical news,mohan bhagwat

भागवत ने टटोली जम्मू-कश्मीर की सियासी नब्ज, दिन भर चलीं बैठकें

विज्ञापन
poltical news,mohan bhagwat
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने जम्मू प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को संघ की प्रांत टोली व पदाधिकारियों से एकल बैठकें कर प्रदेश की सियासी नब्ज टटोली। उन्होंने भाजपा और प्रदेश सरकार के कार्य का फीड बैक भी लिया। संघ प्रमुख ने शनिवार को आंतरिक बैठकों में जम्मू कश्मीर मिशन विधानसभा 2022 पर गहन मंथन किया और शाखाओं के माध्यम से स्वयं सेवक की पहुंच हर घर तक बनो के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

संघ सूत्रों के अनुसार प्रांत संघ चालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह के अस्वस्थ होने के चलते प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार, प्रांत कार्यवाह डॉ. विक्रांत की मौजूदगी में प्रांत टोली की करीब तीन घंटे चली बैठक में अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के बाद से जम्मू-कश्मीर की स्थिति का आकलन किया गया।
विज्ञापन

बैठकों में संघ कार्य के विस्तार को लेकर गहन चर्चा हुई। मोहन भागवत ने इस अवसर पर संघ में पूर्णकालिक कार्यकर्ता एवं शाखाओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष आने से पूर्व संघ कार्य की गति को बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, धर्म संस्कृति एवं समाज के सर्वांगीण विकास को पूर्ण करने का दायित्व हमारा है। इसके लिए हम सभी को मनुष्य निर्माण के कार्य में लग जाना चाहिए। समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे सामर्थ्यवान कार्यकर्ता खड़े करने हैं जो परिस्थिति के साथ स्वयं की भूमिका को तय करने के लिए तैयार रहें। बैठक में उन्होंने वर्तमान विकास कार्यों के साथ आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। सर संघ चालक मोहन भागवत ने संघ की प्रांत टोली से कहा कि वह जमीनी स्तर पर राष्ट्रवाद को मजबूत करने के लिए अपनी गतिविधियों को बढ़ाएं।
प्रांत टोली की बैठक से पहले प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार से संघ प्रमुख ने प्रदेश के हालात के अलावा प्रदेश प्रशासन के कार्यों का फीड बैक लिया। उन्होंने कोरोना महामारी में जम्मू कश्मीर में संघ स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी हासिल की।
बैठक के दौरान भाजपा और प्रदेश प्रशासन के कामों के साथ इनकी कार्यशैली व जनता के बीच इनके कार्य व्यवहार पर भी मंथन किया गया। जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा के लिए दिशा निर्देश भी तय हुए।
दृष्टि कन्या छात्रावास की छात्राओं ने की संघ प्रमुख से भेंट
संघ प्रमुख मोहन भागवत से सेवा भारत द्वारा संचालित दृष्टि कन्या छात्रावास की छात्राओं ने भेंट की और उनसे वार्तालाप के दौरान उनकी शैैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। दृष्टि छात्रावास का पूरा नाम जनक मदान कन्या छात्रावास है। छात्रावास की शुरुआत 2012 में सात कन्याओं के साथ जम्मू जिले के पौनीचक में की गई थी। वर्तमान में यहां 24 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। छात्रावास का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ आजीविका के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा था उस समय छात्राओं में अपना सहयोग देने के लिए अपने हाथों से मास्क बनाकर वितरित किए थे।
---
कोरोना की दूसरी लहर में जम्मू-कश्मीर में संघ द्वारा किए गए सेवा कार्य
संघ की तरफ से हेल्पलाइन केंद्र 140 स्थानों पर स्थापित किए गए थे। इन पर 1600 फोन कॉल आईं और 826 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। इनमें 307 कार्यकर्ता जुटे थे। स्वयं सेवकों ने प्रशासन से 57 स्थानों पर सहयोग किया और इसमें 282 स्वयं सेवक काम में जुटे रहे। इसमें लाभार्थियों की संख्या 8962 रही। संघ ने 15 शहरों में आइसोलेशन केंद्रों की स्थापना की। 261 बेड, 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाए गए। 17 स्थानों पर 10420 भोजन के पैकेट, 53 स्थानों पर रक्तदान के जरिए 163 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया गया। 186 लोगों को एंबुलेंस सेवा दी गई हैं। 18 प्रांत स्तर की संस्थाओं को भी सेवा काम से जोड़ा गया। 250 लोगाें को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए।
आज जोरावर सिंह सभागार में भागवत करेंगे संबोधित
आज मोहन भागवत जनरल जोरावर सिंह सभागार में 550 प्रबुद्ध जनों को संबोधित करेंगे।
संघ प्रमुख मोहन भागवत जम्मू के अपने चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम में एक मात्र सार्वजनिक कार्यक्रम के तहत जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरवर सिंह सभागार में दो अक्तूबर शनिवार को प्रबुद्ध जनों की विचार गोष्ठी को संबोधित करेंगे। गोष्ठी में संघ की विचारधारा से जुड़े समाज के विभिन्न वर्गों के करीब 550 लोगों, जिसमें संघ और भाजपा के अलावा व्यापार और वाणिज्य, पूर्व सरकारी अधिकारियों, पत्रकार व वकील भी शामिल हैं को आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।

जम्मू में व्यापारियों की नाराजगी के मुद्दे पर भी हुई चर्चा
विभिन्न मुद्दों को लेकर पिछले कुछ अर्से से जम्मू के व्यापारियों की प्रशासन से बढ़ी नाराजगी से संबंधित मुद्दों को भी संघ के स्थानीय पदाधिकारियों ने संघ प्रमुख के संज्ञान में लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed