मीरां साहिब। भाजपा की ओर से विद्या मोटन, कांग्रेस की ओर से चंद्र प्रभा, पैंथर्स पार्टी की प्रवीण केसर, अपनी पार्टी से निशा कुमारी भगत, नेकां की आशारानी, निर्दलीय के तौर पर एकता देवी और शमारानी ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, एडवोकेट देवराज शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
राज्य सचिव पंडित पवन रैना सहित पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे। नेकां नेता व पूर्व विधायक डॉ. गगन भगत, आरएस पुरा ग्रामीण जिला प्रधान नरेश बिट्टू सहित कई पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पैंथर्स पार्टी नेता श्यामलाल गोरखा सहित पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे। सुबह सबसे पहले आजाद उम्मीदवार शमा रानी ने नामांकन पत्र भरा, जबकि सबसे अंतिम में कांग्रेस की चंद्रप्रभा ने परचा दाखिल किया।