फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poltical news

परिसीमन आयोग के दौरे से पहले कई इलाकों में उठी नए हलकों की आवाज

विज्ञापन
poltical news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटें बढ़ाने के लिए परिसीमन आयोग के दौरे से पहले ही जम्मू संभाग के कई जिलाें से नए हलके बनाने की मांग तेज हो गई है। कहीं मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों तो कहीं मतदाताओं की ज्यादा संख्या के चलते विधानसभा सीटें बढ़ाने की मांग की जा रही है। जम्मू संभाग में जम्मू, रियासी, उधमपुर और सांबा समेत कई अन्य जिलों से नए निर्वाचन क्षेत्र बनाने की मांग तेज की गई है। कई संगठनों ने जिला उपायुक्तों को ज्ञापन भी सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय प्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष इस मांग को उठाने की तैयारी कर ली है। सांबा जिले में कम से कम एक सीट बढ़ाने की मांग उठाई जा रही है। जम्मू के अखनूर क्षेत्र में अखनूर और खौड़ के अलावा एक और सीट बनाने की मांग की गई है। इसी तरह से जम्मू वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में एक के बजाय दो सीटें बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जम्मू जिले में ही मीरां साहिब को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग उठाई जा रही है। जम्मू और सांबा दोनों ही जिलों में प्रति सीट एक लाख से ज्यादा मतदाता होने का तर्क देकर प्रतिनिधियों ने कहा है कि प्रदेश में 25 से 30 हजार मतदाता संख्या वाले निर्वाचन क्षेत्र भी हैं। इस विसंगति को दूर किया जाना चाहिए। वहीं, उधमपुर जिले के पंचैरी और रियासी जिले में पौनी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने की मांग तेज की गई है। नए विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्तों के माध्यम से अपने ज्ञापन भी सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed