फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Politics in Kashmir over the deportation process of Pakistanis

Jammu News: पाकिस्तानियों की निर्वासन प्रक्रिया पर कश्मीर में सियासत

विज्ञापन
Politics in Kashmir over the deportation process of Pakistanis
- महबूबा मुफ्ती और यूसुफ तारिगामी ने इस फैसले को अमानवीय ठहराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी से मंगलवार को पाकिस्तान के 60 लोगों को उनके मूल देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भारत सरकार के इस फैसले पर चिंता जताते हुए पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। वहीं, सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने फैसले को अमानवीय करार दिया है।
महबूबा ने एक्स पर लिखा, हाल ही में भारत से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित करने के निर्देश ने गंभीर मानवीय चिंताओं को जन्म दिया है, खासकर जम्मू और कश्मीर में। प्रभावित होने वालों में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो 30-40 साल पहले भारत आई थीं। भारतीय नागरिकों से शादी की, परिवार बनाए और लंबे समय से हमारे समाज का हिस्सा रही हैं। हम सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने और महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के प्रति दयालु दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह करते हैं। दशकों से भारत में शांतिपूर्वक रह रहे व्यक्तियों को निर्वासित करना न केवल अमानवीय होगा, बल्कि परिवारों पर गहरा भावनात्मक और शारीरिक संकट भी डालेगा।
विज्ञापन

वहीं, मोहम्मद यूसुफ तारिगामी ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, 2010 में पुनर्वास नीति लागू करने के बाद जम्मू-कश्मीर में आई पाकिस्तान और पीओके की महिलाओं को निर्वासित करना अमानवीय है। स्थानीय कश्मीरी पुरुषों से विवाह करने वाली इन महिलाओं ने यहां जीवन बनाया है और शांतिपूर्वक रह रही हैं। उन्हें जबरन निर्वासित करने से उनके परिवार बिखर जाएंगे और उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed