फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   politics in jammu kashmir

डीडीसी अध्यक्ष के लिए पार्टियों में आंतरिक सियासत गरमाई

विज्ञापन
politics in jammu kashmir
जम्मू। जिला विकास परिषदों में अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद हासिल करने के लिए पार्टियों में सियासत गरम हो गई है। हर जिले में अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार दावा ठोक रहे हैं। इससे किसे नाराज किया जाए और किसे खुश इसको लेकर पार्टियों में आंतरिक सियासत तेज हो गई है।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयुक्त अगले कुछ दिनों में अध्यक्षों के चुनाव व आरक्षण के रोस्टर की अधिसूचना जारी करने वाला हैं। ऐसे में जिला विकास परिषदों के निर्वाचित सदस्य सक्रिय हो गए हैं और पार्टी नेतृत्व के समक्ष अध्यक्ष बनने का दावा ठोक रहे हैं। जम्मू संभाग के छह जिलों जिसमें जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, डोडा, रामबन में भाजपा के जिला अध्यक्ष बनना लगभग तय हैं। ऐसे में जिला स्तर पर भाजपा में अहम पदों पर रहे नेता जो जिला विकास परिषद का चुनाव जीते हैं। वह अध्यक्ष बनने की दौड़ में आगे चल रहे हैं। जम्मू जिले की बात की जाए तो कुल 14 सीटों में से भाजपा 11 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही। भाजपा के जो उम्मीदवार जीते हैं। उनमें दो पूर्व विधायक हैं। वहीं कई जीतने वाले भाजपा में अहम पदों पर रहे हैं। ऐसे में अध्यक्ष बनने की दौड़ में वह सबसे आगे चल रहे हैं। अगर आरक्षण रोस्टर में महिला के लिए जम्मू जिला आरक्षित होता हैं तो इन बड़े नेताओं का अध्यक्ष बनना सपना रह जाएगा। इसी तरह जम्मू में तीन से चार सीटों पर गुपकार गठबंधन का अध्यक्ष बनना तय हैं। कश्मीर में भी छह जिलों में गुपकार गठबंधन का अध्यक्ष बनना तय हैं। कश्मीर के चार जिलों में निर्दलीयों की मदद से या तो गुपकार गठबंधन या फिर अपनी पार्टी भी अध्यक्ष बनाने की रणनीति बनाने में जीजान से जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed