फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,samba news

अखनूर नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 18 को

विज्ञापन
political,samba news
अखनूर। अखनूर नगर पालिका (म्यूनिसिपल कमेटी) में खाली पड़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर 18 नवंबर को चुनाव होंगे। इसके लिए कमेटी के ईओ रजत आवरोल ने अधिसूचना जारी कर दी है। 15 नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। 16 नवंबर को इनकी जांच होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि चुनाव से पहले तक होगी। सुबह 10 से शाम चार बजे तक नगर पालिका में सभी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। वहीं 18 नवंबर को ही नगर पालिका का हाउस रखा गया है।
विज्ञापन

बता दें अखनूर म्यूनिसिपल कमेटी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बने गतिरोध पर 13 भाजपा पार्षद दो गुटों में बंटे हुए हैं। दो सप्ताह बाद भी गुटबाजी खत्म नहीं होने पर प्रदेश भाजपा हाईकमान ने पूर्व विधायक राजीव शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को पार्षदों में समझौता करवाने की जिम्मेदारी सौंपी, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई है। दोनों गुट अपने-अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दावेदारी कर चुके हैं। हलांकि प्रदेश भाजपा हाईकमान ने वरिष्ठ नेता बिवोद गुप्ता और रेखा महाजन को गुटबाजी खत्म करने का जिम्मा सौंपा है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा हाईकमान ने वार्ड सात के पार्षद संजय सराफ को अध्यक्ष और वार्ड चार के बलदेव राज को उपाध्यक्ष बनाने का संकेत दिया है। इससे उम्मीद है कि भाजपा पार्षदों की गुटबाजी पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed