फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political,samba news

लोगों की उम्मीदों पर खरा न उतरने पर नायब सरपंच को पद से हटाया

विज्ञापन
political,samba news
मीरां साहिब। कसबे की पंचायत मलिकपुर में लोगों की उम्मीदों पर खरा न उतरने पर नायब सरपंच को पद से हटाते हुए सरदार अमरजीत सिंह पिंटू को सर्वसम्मति से नया नायब सरपंच चुना गया है।
विज्ञापन

सरपंच रमेश लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार मुख्य अतिथि रहे, जिनकी मौजूदगी में सरपंच और पंचों ने नवनियुक्त नायब सरपंच का हार पहनाकर स्वागत किया। सरपंच ने बताया कि पूर्व नायब सरपंच पंचायत के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम साबित हो रहा था, जिसके चलते पंचों ने सर्वसम्मति से फैसला लेते हुए उसे पद से हटाते हुए सर्वसम्मति से सरदार अमरजीत सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बीडीसी चेयरमैन ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह पूरी तरह से उनके साथ हैं और पंचायत के विकास के लिए काम करेंगे। मौके पर पंच नरेश कुमार, पंच सरदारी लाल, पंच कमल कुमार, पंच संतोष कुमारी, पंच श्याम लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed