फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

राज्य की बहाली, चुनाव को लेकर केंद्र गंभीर नहीं

विज्ञापन
political
सांबा भारत जोडो को लेकर कांग्रेस कार्यक्रताओं के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : SAMBA
सांबा। केंद्र सरकार राज्य की बहाली और विधानसभा चुनाव कराने की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए गंभीर नहीं है। केवल साढ़े तीन साल से समय-समय पर अस्पष्ट बयानों से लोगों को धोखा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को सांबा में एक सभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य की बहाली और विधानसभा चुनावों के बारे में समय-समय पर कुछ केंद्रीय मंत्रियों द्वारा अस्पष्ट बयान दिए जा रहे हैं। भाजपा सरकार ने वादे कभी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारे ऐतिहासिक राज्य को बांटने, डाउनग्रेड करने और राज्य विषय कानूनों से महाराजा द्वारा लोगों को गारंटी दी गई भूमि और नौकरियों के हमारे अधिकारों को छीनने के लिए भाजपा को वोट नहीं दिया था। भाजपा ने केवल लोगों को धोखा दिया। जम्मू-कश्मीर में नौकरियों की स्थिति इतिहास में सबसे खराब है। जो भर्ती में शामिल हुए हैं, उन्हें भाजपा के नियंत्रण वाले घोटालों का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि दिहाड़ी मजदूर, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी वर्कर्स भी अब नहीं लगे हैं, जो वर्षों से लगे हैं वे नियमितीकरण के लिए भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के इंतजार में सड़कों पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटना जानती है, जो राष्ट्र के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में नफरत और विभाजन की राजनीति को हराने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज यादव, रमण भल्ला, रवींद्र शर्मा, मनमोहन सिंह, रजनीश शर्मा, पूर्व मंत्री गुरबचना कुमारी राणा, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, प्रणब शगोत्रा, पवन रैना, नरिंद्र गुप्ता, करण भगत, राजवीर सिंह, बबल गुप्ता, पंकज डोगरा, तीर्थ राम भगत पार्षद कुमेर सिंह, राजन शर्मा, अनीता देवी, जतिन शर्मा, राशपाल चौधरी, एसडीआर परमजीत पम्मा, केवल जोगी और अन्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed