फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

ग्राम सभा को लेकर ज्यादातर पंचायतें निराश

विज्ञापन
political
बाड़ी ब्राह्मणा। उपराज्यपाल के निर्देशानुसार हर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक बाड़ी ब्राह्मणा और पुरमंडल में ग्राम सभा का आयोजन लगभग हो चुका है। इसमें ज्यादातर पंचायतें निराश नजर आई। इस बार लोगों ने कम रुचि दिखाई, जिन पंचायत में ग्राम सभा हुई उनमें लोगों ने पुराने रखे कार्यों को लेकर भी आए मेंटर ऑफिसर के साथ समीक्षा की। इसमें लोगों ने पुराने काम के बारे में पूछा, इस पर ज्यादा ऑफिसर टालमटोल करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

ग्राम सभा में लोगों ने आए अधिकारियों के समक्ष तीखे सवाल किए, जिन पर ऑफिसर कोई जवाब नहीं दे सके और ग्राम सभा को खत्म करने की हड़बड़ी में दिखे। पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों में तालमेल देखने को नहीं मिला, जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सभा का विरोध किया और बताया कि इससे पहले जितने भी जनता के हित में कार्यक्रम किए गए हैं। उन पर अमल नहीं हो पाया है। जनता के कार्यक्रम खानापूर्ति हैं। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में आते हैं, उनका रूटीन वर्क खराब होता है। पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए जो भी कार्यक्रम किए जाते हैं, उनका अलग से बजट बनाना चाहिए।
विज्ञापन

------
बैक टू विलेज54 की तैयारी की जा रही है, लेकिन जनता में रोष है। क्योंकि जो काम कागजों पर लिखे जाते हैं जमीनी स्तर पर नहीं होते हैं।
-भारत भूषण, सरपंच, पंचायत मीन सरकार
--------
पंचायत में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। हर कार्यक्रम में मुद्दा उठाया जाता है, लेकिन पानी के लिए जद्दोजहद बनी हुई है। सरकार द्वारा प्रायोजित सारे कार्यक्रम बेतुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शेर सिंह, सरपंच, पंचायत राजपुर कौल्लड़
------
जनता का विश्वास सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों से उठता जा रहा है। ग्राम सभा में भी लोगों की हाजिरी कम रही थी। क्योंकि जो मुद्दे अधिकारियों को लिखाए जाते हैं वह सिर्फ लिखे ही रहते हैं।
-द्वारकानाथ, पंच, पंचायत पटली
------------
जितने जोर शोर से लोकहित में कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, इतने जोरशोर से वह अमल में नहीं लाए जाते हैं। नए काम लागू करना तो दूर की बात है जो काम अधूरे पड़े हैं उन पर भी संज्ञान नहीं लिया जाता है।
-तरसेम सिंह चाढ़क, सरपंच, अपर कार्थोली
-----------
बैक टू विलेज और अन्य कार्यक्रम में पानी का मुद्दा बताया गया, जिसको हल नहीं किया गया है। एक मसला हल हो तो दूसरा बताया जाए। ऐसे में क्या उम्मीद कर सकते हैं।

-अंग्रेज सिंह, सरपंच, लोअर कार्थोली
--------
हाल ही में हुई ग्राम सभा के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की बात को सुना ही नहीं गया। जनता से सीधा संवाद किया गया, जो काम जनप्रतिनिधि बता सकते हैं वह जनता नहीं बता सकती।
-अनिल शर्मा, सरपंच, पंचायत लोअर खड़ा
------
लिखे हुए मुद्दों को अंजाम तक नहीं पहुंचाया जाता है। कंडी क्षेत्र होने के चलते यहां बहुत ऐसे मुद्दे हैं जिनके ऊपर कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है।
-सपना सपोलिया, सरपंच, पंचायत कटवालता
----------
लोकहित के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं। इससे पंचायत के मुद्दों को हल किया जाता है, लेकिन सरकार को इन्हें अमल में भी लाना चाहिए।
-बीना जमवाल, सरपंच, अपर वीरपुर
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed