फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political

गलियों में गूंजे जय श्रीराम के नारे

विज्ञापन
political
सांबा। श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत जिले के विभिन्न कस्बों में मंगलवार को शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में अभियान से जुड़े सदस्यों व आम नागरिकों ने भाग लिया। जिले के रामनगर, कालीबडी, पंगदौर, बैनगलाड, कंगवाला में शोभा यात्रा में युवक मोटरसाइकिल व निजी वाहनों में जय श्रीराम के नारे लगाकर आगे बढ़ रहे थे। इससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव चक लाला, सुजाना, चक सद्दा, चक दुलमा व सदवाल में भी शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में प्रेम, अनुराग, त्रिभुवन, गोपाल, राहुल, सूरज, अश्वनी, रिशु आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

--------------------
मंदिर निर्माण अभियान से सभी से जुड़ने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू किया गया। इस सिलसिले में मंगलवार को देवी द्वारा मंदिर में बैठक हुई। इसकी अध्यक्ष आरएसएस जिला सह संचालक संजय गुप्ता ने की। बैठक में कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर से सहयोग राशि एकत्र की जाएगी। देवीद्वारा मंदिर में सुबह हवन यज्ञ किया गया व कार्यकर्ताओं से इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मंदिर निर्माण में सभी नागरिकों का सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसका मकसद नागरिकों को भगवान श्रीराम मंदिर से जोड़ना है। सहयोग राशि कितनी भी हो सकती है, लेकिन सबका जुड़ाव जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे हर घर में दस्तक देंगे। उन्होंने बताया कि मंकर संक्रांति पर यह अभियान शुरू होगा और 16 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आरएसएस सह प्रमुख तारा सिंह, जिला कोषाध्यक्ष केवल कृष्ण, कुलदीप राज, विक्रांत सिंह, अनिल कपूर, यशपाल आदि भी मुख्य रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed