फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political row over ghar wapsi of kashmiri pandits

कश्मीरी पंडितों की घर वापसी को लगा 'ग्रहण'

Sat, 11 Apr 2015 12:02 AM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
political row over ghar wapsi of kashmiri pandits

पनुन कश्मीर ने झेलम के उत्तर और पूर्व क्षेत्र में कश्मीरी पंडितों के लिए होमलैंड स्थापित करने की मांग की है। संगठन के प्रमुख अश्विनी कुमार चरंगू का कहना है कि 25 साल पहले इसका प्रस्ताव पास किया गया था। सेटेलाइट टाउनशिप कश्मीरी पंडितों की सांकेतिक वापसी होगी।

विज्ञापन


अलगाववादी कश्मीरी पंडितों की वापसी का इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें घाटी में इस्लामीकरण को चुनौती का खतरा उत्पन्न होता नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक आयोग का गठन किया जाना चाहिए जिसमें कश्मीरी पंडित समुदाय के भी प्रतिनिधि हों।
विज्ञापन


यह था सीएमपी का मुद्दा
सीएमपी में कहा गया है कि कश्मीरी विस्थापितों को अपने घर पूरे सम्मान के साथ भेजने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही 1947, 1965 और 1971 के पीओके रिफ्यूजियों के वन टाइम सेटलमेंट की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे।

पहले भी किरकिरी झेल चुकी है भाजपा

political row over ghar wapsi of kashmiri pandits

कश्मीरी पंडितों की घर वापसी पर उठा बवंडर आसानी से थमता नहीं दिखता। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद बार-बार दोहरा रहे हैं कि इनके लिए अलग टाउनशिप नहीं बनेगी। इस बीच, घाटी में हिंसक प्रदर्शन भी शुरू हो गए। भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम (सीएमपी) में कश्मीरी पंडितों की ससम्मान वापसी और पीओके रिफ्यूजियों का सेटलमेंट प्रमुख मुद्दा रहा।

अब सीएमपी से अलग मुफ्ती के रवैये से भाजपा हतप्रभ है। दोनों दलों में तनातनी बढ़ने के आसार हैं। अलगाववादी और घाटी आधारित पार्टियां टाउनशिप के विरोध में हैं तो भाजपा खम ठोंककर खड़ी है। कांग्रेस चुप है। अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई पर किरकिरी झेल चुकी भाजपा को फिर ऐसे ही हालात पैदा होते नजर आ रहे हैं।

पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि यदि सेटेलाइट टाउनशिप नहीं बनती है तो पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना होगा। कश्मीरी पंडितों का मानना है कि सियासत शुरू हो जाने से उनके पुनर्वास पर ग्रहण लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed