फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

संसद में लिया जाएगा यूसीसी व वक्फ बिल पर फैसला : उमर

विज्ञापन
political news
मुख्यमंत्री ने कहा, बिल पर समिति कर रही काम, इस पर संसद में बहर होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए वाला देश का पहला राज्य बन गया है। दो दिन पहले ही राज्य ने यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यूसीसी और वक्फ (संशोधन) बिल पर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मुद्दों पर निर्णय केंद्र सरकार की ओर से संसद में लिया जाना है, न कि व्यक्तिगत राज्यों की ओर से। उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने के संबंध में उमर ने कहा, उन्हें करने दो। वे जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय संसद में ही लिया जाएगा।


वक्फ (संशोधन) बिल के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक कोई नया कानून पारित नहीं हुआ है। संसद में एक समिति इस बिल की समीक्षा कर रही है और इस पर चर्चा जारी है। उमर ने यह भी कहा कि मीरवाइज उमर फारूक ने इस समिति के साथ अपनी राय साझा की है। अब्दुल्ला ने कहा, समिति अपना काम करे, उसके बाद संसद में इस पर बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed