{"_id":"63ebaa98791b7cf4610a117a","slug":"political-news-samba-samba-news-c-10-1-47129-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: भाजपा को डर, कहीं कठुआ जैसा हाल न हो जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: भाजपा को डर, कहीं कठुआ जैसा हाल न हो जाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी को बचाने के लिए भाजपा नेताओं की ओर से ऐड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। बुधवार सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट होना है। मंगलवार को दिन भर भाजपा नेताओं ने निर्दलीय पार्षदों से अकेले-अकेले में मुलाकात कर उन्हें भाजपा के पवन कोहली के पक्ष में वोट करने को कहा। भाजपा नेताओं को डर भी सता रहा है कि कहीं कठुआ जैसा हाल न हो जाए, जिसको लेकर पार्टी नेता कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष कशमीर सिंह के अनुसार उन्हें 11 पार्षदों का समर्थन है। भाजपा के पवन कोहली ही अध्यक्ष बने रहेंगें। उनके अनुसार नगर परिषद का कार्यकाल कुछ माह ही शेष रह गया है। ऐसे में फ्लोर टेस्ट सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अन्य पार्षदों से भी अपील करते हैं कि वह एक बार जरूर सोचें कि फ्लोर टेस्ट करवाना उचित है। कस्बे का विकास ही रुक जाएगा। उधर निर्दलीय पार्षद भी अपनी ओर से फ्लोर टेस्ट के लिए समर्थन हासिल करने के लिए जोर लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि 17 वार्ड वाली नगर परिषद में तीसरी बार अध्यक्ष पवन कोहली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। पहले भाजपा के पार्षदों ने ही अपने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर पार्टी हाईकमान ने हस्तक्षेप कर अध्यक्ष की कुर्सी को बचा लिया। दूसरी बार भी भाजपा के ही पार्षद ने निर्दलीय पार्षदों की मदद से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर अध्यक्ष पवन कोहली ने कोर्ट से स्टे ले लिया था। अब जब कोर्ट ने स्टे निरस्त कर दिया तो अध्यक्ष की कुर्सी को बचाने के लिए भाजपा नेताओं ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है।