{"_id":"67d72a63f9dc4bce590ace42","slug":"political-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-94-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विधायक ने शुरू करवाया पुल का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विधायक ने शुरू करवाया पुल का निर्माण कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल। विधायक चंद्रप्रकाश गंगा ने सुमबलि गांव को जोड़ने वाली सड़क में आने नाले पर पुल का निर्माण कार्य शुरू करवाया
यह 70 लाख की लागत से बहाया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। पुल न होने से लोगों को बरसात के मौसम में मुश्किल का सामना करना पड़ता था। बारिश के समय में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते थे।श्र
जनसभा में लोगों ने विधायक को अपनी समस्याएं सुनाईं। इस मौके पर लोगों ने इस रोड पर तारकोल डालने की मांग की। उन्होंने कहा कि यहां ट्यूबवेल सालों से बनकर तैयार है लेकिन लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने विधायक चंद्र प्रकाश से मांग की कि जल्दी से जल्दी तैयार पड़े ट्यूबेल को पीने के पानी के लिए शुरू किया जाए।
इस मौके पर विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने लोगों को बताया कि पुरमंडल ब्लॉक का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने पुरमंडल ब्लॉक के लोगों से निर्वाचित होने से पहले का वादा किया है कि पुरमंडल और आसपास के क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है। उन्हाेंने कहा कि प्रमंडल और उतरवानी एक ऐतिहासिक स्थल है। इसके आसपास ग्रामीण क्षेत्र हैं, जोकि बहुत ही पिछड़े क्षेत्र हैं। लोगों को सुविधाओं की कमी है, जिसको पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास में जिला विकास सदस्य अवतार सिंह का भी विशेष याेगदान है। इस मौके पर पुरमंडल मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह खादिमसेन, जगदेव सिंह, जोगिंदर सिंह, विक्की शर्मा, नरेश कुमार, दीपक कुमार और प्रमुख स्थानीय लोग उपस्थित थे।