{"_id":"683cb351226114278701cafd","slug":"political-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-100971-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छह करोड़ से बनेगा पुल, 25 हजार की आबादी होगी लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छह करोड़ से बनेगा पुल, 25 हजार की आबादी होगी लाभान्वित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने रविवार को छंब विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी, धौंचक, बाकोर, दत्याल, दानपुर और मट्टू गांवों का दौरा किया। मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत की उनकी शिकायतें सुनीं और उन्हें उनकी समस्याओं के शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।
विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सतीश शर्मा ने सार्वजनिक मुद्दों के तत्काल समाधान के निर्देश दिए। चुनावों में लोगों के भारी समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि छंब निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि उनके वोट को उमर अब्दुल्ला सरकार ने उचित सम्मान दिया है। आपके विश्वास और समर्थन को सर्वोच्च स्तर पर स्वीकार किया गया है और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके कल्याण के लिए अथक प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आपका धैर्य, अपने समुदाय के प्रति समर्पण और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता मुझे प्रेरित करती है। शर्मा ने घोषणा की कि उन्होंने नाबार्ड के तहत छह करोड़ की लागत से एक पुल के निर्माण का प्रस्ताव रखा है, जो बकोर और परंगला गांवों को जोड़ेगा। इस पुल से क्षेत्र की आठ पंचायतों के 25 हजार से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगें, चाहे वे बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा या रोजगार से संबंधित हों, उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। शर्मा ने कहा, आपकी चिंताएं मेरी चिंताएं हैं। मैं आपकी सेवा करने के लिए यहां हूं और हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि छंब निर्वाचन क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में विकास का एक मॉडल बने।