{"_id":"67e5b44ed0fa047e930b516c","slug":"political-news-samba-news-c-10-1-drn1026-576036-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विधायक के सामने उठाईं पानी और सड़क की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विधायक के सामने उठाईं पानी और सड़क की समस्याएं
विज्ञापन
सुंदरबनी। कालाकोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रणधीर सिंह ने वीरवार को सुंदरबनी के विभिन्न गांवों में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने पानी और सड़क की समस्याएं उठाईं।
इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रधान प्रीतम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं जिला विकास परिषद सदस्य राजेंद्र शर्मा भी उनके जनता दरबार में उनके साथ सम्मिलित रहे। सबसे पहले उन्होंने गांव पैली में जनता दरबार लगाया। यहां लोगों ने कहा कि घरों में नल से जल आने की कोई संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। विभाग ने गांव के विभिन्न चौक चौराहों पर पाइपें बिछा दी हैं लेकिन जलस्रोत एवं जल को नल के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाने के लिए उपयुक्त उपाय नहीं हो रहे हैं। उनका दूसरा जनता दरबार पंचायत अपर भजवाल में हुआ। यहां भूतपूर्व सरपंच यशपाल शर्मा ने कहा कि उनके गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जो जो कार्य चल रहे हैं, उनमें विघ्न डालने के लिए कुछ असामाजिक तत्व लगातार प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों को निरस्त करने की सख्त आवश्यकता है ताकि गांव के सभी लोगों तक शुद्ध एवं पेजल नल के माध्यम से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो। विधायक ठाकुर रणधीर सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं के निवारण का प्रयास किया जाएगा।
फोटो 01 सुंदरबनी के पैली एवं अपर भजवाल ए में आयोजित जनता दरबार के दौरान विधायक ठाकुर रणधीर सिंह तथा स्थानीय लोग