फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: कैलाश चंद्र अरनिया ब्लॉक में कांग्रेस प्रधान चुने गए

विज्ञापन
political news
अरनिया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकार रसूल की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की गई। इसमें कांग्रेस की तरफ से कैलाश चंद्र सैनी को अरनिया ब्लॉक प्रधान का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। उनके पास जिला वरिष्ठ उपप्रधान का पद भी है। कैलाश चंद्र सैनी ने बताया कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लोगों को इकट्ठा कर रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि अरनिया कस्बे के साथ हमेशा से भेदभाव होता रहा है। जितनी भी राजनीतिक पार्टियों के राजनेता यहां नियुक्त हुए हैं, उन्होंने अरनिया को दरकिनार करते हुए बाकी क्षेत्र को बढ़ावा दिया है। अरनिया आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। आईबी के नजदीक होने पर भी अरनिया में स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली, पानी की सुविधा के लिए लोग तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर जल्द समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed