{"_id":"5ded54328ebc3e1bad3f7a44","slug":"political-news-jammu-news-jmu198931478","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राज्य में आतंकवाद पर काफी हद तक अंकुश लगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राज्य में आतंकवाद पर काफी हद तक अंकुश लगा’
विज्ञापन
भाजपा की बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा।
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। भाजपा की मासिक बैठक में पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने हुए कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी पर रोक लगी है। राज्य में आतंकवाद पर काफी हद तक अंकुश लगा है।
कस्बे के शिंगरी कांप्लेक्स में आयोजित मासिक बैठक मे पूर्व मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के दोनों खित्तों में समान विकास होगा। आतंकवाद के नाम पर लोगों की अनदेखी हुई है। मात्र कुछ परिवार के लोगों ने अपने लाभ के लिए लोगों से खिलवाड़ किया। कई साल से जम्मू के लोगों के साथ अनदेखी होती रही, अब नहीं होगी। राज्य का दर्जा खत्म होने पर युवाओं को रोजगार के साधन मिलेंगे। देश की बड़ी कंपनियां यूनिट लगाएंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोग अब भी अशांति फैलाने की फिराक में हैं। मगर सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से ऐसा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबित पेंशन मामले में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को पेंशन लगाई है। वहीं मनरेगा योजना की बकाया राशि का शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा।
बैठक में एमसी चेयरमैन मदन लाल, सरपंच जगदीश, शर्मा देवेंद्र सिंह, सुभाष लंगर, गुल्लू राम, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो