फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   political news

Jammu News: भाजपा का आरोप- श्रीनगर को पूरा फंड, जम्मू से भेदभाव

विज्ञापन
political news
फोटो
विज्ञापन

जम्मू। भाजपा ने उमर सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि जम्मू को पूंजीगत व्यय के उचित हिस्से से वंचित किया जा रहा है जबकि कश्मीर को पूरा फंड दिया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव गुप्ता और जोरावर सिंह जमवाल ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दाैरान कहा कि जम्मू नगर निगम और श्रीनगर नगर निगम दोनों को पूंजीगत व्यय के तहत लगभग 40-50 करोड़ रुपये मिलने थे। श्रीनगर को तो पूरी धनराशि जारी कर दी गई लेकिन जम्मू को अभी भी करीब 26 करोड़ रुपये का इंतजार है जो उसके आवंटन का लगभग आधा है। गुप्ता ने कहा कि यह सौतेले व्यवहार का एक चौंकाने वाला उदाहरण है। कहा कि आवास एवं शहरी विकास विभाग जो सीधे मुख्यमंत्री के अधीन है, जम्मू के प्रति अपने कर्तव्य में विफल रहा है। जमवाल ने कहा कि जम्मू के लोग अब भेदभाव बर्दाश्त नहीं करेंगे। उमर सरकार को जवाब देना चाहिए कि उसने नगर निगम को पूरा धन क्यों दिया। इस मौके पर राज्य मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed